खबर आज तक

Himachal

महिला प्रधान सीमा देवी ने तिरंगा फहराया, चैतडू पंचायत में दिया यह संदेश।

धर्मशाला। जिला मुख्यालय से सटी पंचायत चैतडू में प्रधान सीमा देवी ने तिरंगा फहराया। वीरवार सुबह प्रधान सीमा देवी की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। इसमें ग्रामीणों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। अपने संबोधन में सीमा देवी ने पंचायत वासियों को गणतंत्र दिवस का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि यह दिन हम सबके लिए गर्व महसूस करने वाला होता है।

 

इस समारोह में उपप्रधान कालीदास, सचिव संजीवन कुमार, कुलदीप सिंह बलबीर सिंह, देश राज, नवनीत, अवतार सिंह, नवनीत कुमार, नवीन कुमार, संजय कुमार और दर्जनों बच्चे शामिल रहे। गौर रहे कि चैतडू पंचायत प्रधान सीमा देवी हमेशा गरीबों की मदद में तत्पर रहती हैं। उन्होंने कहा कि वह पंचायत के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top