खबर आज तक

Himachal

मणिमहेश यात्रा: गौरीकुंड में पंजाब के श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने से मौत

हिमाचल प्रदेश की पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान पंजाब के गुरदासपुर के श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ने से गौरीकुंड में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अश्वनी कुमार(54) पुत्र बलदेव राज निवासी गुरदासपुर अपने बेटे शुभम के साथ मणिमहेश यात्रा पर गए थे।
गौरीकुंड पंहुचने पर अश्वनी कुमार की अचानक तबीयत खराब होने पर मौत हो गई। सोमवार को शव भरमौर सिविल अस्पताल पंहुचाया गया। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक अश्वनी कुमार गुरदासपुर में सब्जी का कारोबार करते थे। मंडल अधिकारी असीम सूद ने इसकी पुष्टि की है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top