खबर आज तक

Himachal

बलवीर सैणी की देसी ब्रोकली से महका उठा लोसर…तिब्बतियों के नववर्ष पर तैयार किया 6 हजार प्लांट का खास स्टॉक

किसान बलबीर सैनी खेतों में लगाई गयी ब्रोकली गोभी को दिखाते हुए

अक्टूबर से लेकर फरवरी तक किसान श्री अवार्ड हासिल फार्मर का देसी प्रोडक्ट मचा रहा धूम

मोनिका शर्मा, धर्मशाला, गगल 

धर्मशाला की कंद्रेहड़ पंचायत के पटौला गांव में सब्जी पर रिसर्च कर रहे बलवीर सैणी की ब्रोकली गोभी इन दिनों धर्मशाला की सब्जी मंडी में धूम मचा रही है। सैणी एकमात्र किसान हैं, जिनकी बिलिंग सबसे पहले सुबह 6 बजे तक हो जाती है। किसान बलवीर सैनी ने कहा कि मेरी ब्रोकली में यूरिया निकला, तो आगे से कभी यह सब्जी नहीं उगाऊंगा। किसान श्री जैसे प्रतिष्ठित अवार्ड से सम्मानित बलवीर सैणी ने बताया कि उन्होंने तिब्बतियों के लोसर पर्व को भी इस बार अपने प्लान में शामिल किया था। लोसर पर एक बार में ही तिब्बती समुदाय के लोग हफ्ते भर का सामान खरीद लेते हैं। यही कारण है कि उन्होंने अगस्त माह में ही इसकी तैयारी शुरू कर दी थी। इसकी पहली फसल अक्टूबर में मिली थी, तो दूसरी अब फरवरी में मिल रही है। हालांकि सैणी ने माना कि इस बार ब्रोकली काफी सस्ती बिक रही है।

मुश्किल से 40 रुपए एक किलो के मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि ब्रोकली को सबसे ज्यादा तिब्बती समुदाय के लोग खरीद रहे हैं। वह सुबह चार बजे मंडी पहुंच जाते हैं। तिब्बती समुदाय में ब्रोकली को लेकर इतनी दीवानगी है कि यह हाथोंहाथ बिक जा रही है। सैणी ने बताया कि हरे प्याज की भी खूब मांग है। बहरहाल बलवीर सैणी जैसे किसान सभी फार्मर्ज के लिए मिसाल कायम कर रहे हैं।

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top