खबर आज तक

Himachal

प्रदेश सरकार को गगल एयरपोर्ट विस्तार को लेकर किए गए सर्वे की रिपोर्ट सौंप दी 

Featured

प्रदेश सरकार 

सामाजिक प्रभाव आकलन (एसआईए) ने प्रदेश सरकार को गगल एयरपोर्ट विस्तार को लेकर किए गए सर्वे की रिपोर्ट सौंप दी है। इस दौरान एसआईए की ओर से गगल एयरपोर्ट विस्तारीकरण की जद में आने वाले 14 गांवों का सर्वे किया जाना था, लेकिन दो गांवों के लोगों ने सर्वे का बहिष्कार किया है। इसके चलते 12 गांवों में किए गए आकलन की 230 पेज की रिपोर्ट को टीम ने प्रदेश सरकार को सौंप दिया है।

इस रिपोर्ट को तैयार करने के लिए एसआईए ने 14 गांवों के प्रभावित होने वाले कुल 1,446 परिवारों में से 399 से साक्षात्कार किया है, जबकि 1,047 परिवारों का साक्षात्कार नहीं हुआ है। इसके अलावा बरसवालकड़ और झिकली इच्छी के लोगों ने सर्वे में ही भाग नहीं लिया है। एसआईए की ओर से 399 लोगों से लिए गए साक्षात्कार में 107 लोगों ने एयरपोर्ट विस्तार को सही पाया गया है, जबकि 157 लोगों ने इस विस्तार को खराब बताया है। इसके अलावा 135 लोगों ने कुछ भी कहने से साफ इनकार किया है।

परियोजना के लिए किस गांव से कितनी अर्जित होगी भूमि

गांव     प्रभावित भूमि      सरकारी भूमि         निजी भूमि

रछियालू  29.4354       2.7528             26.7526

भड़ोत     0.2058         0.0836             0.1222

क्योड़ी     6.2895        0.2253              6.0642

जुगेहड़     3.3673        0.8461              2.5112

भेड़ी        3.5124        0.3191              3.1933

ढुगियारी   1.1998        0.0488              1.151

सनौरा      12.0366      2.7301              9.3065

गगल खास  29.7536    9.9469            19.8067

झिकली      17.744       3.1929           14.5511

सहौड़ा       3.5118       0.5179            2.9939

मुंगरेहाड़     2.8358       0.4131           2.4327

बाग           5.0211       0.4715          4.5496

बरसवालकड़ 25.2331    3.1112          22.1219

बल्ला          7.6225      0.4771           7.1454

कुल          147.7587   25.1064       122.6623

सामाजिक प्रभाव आकलन टीम ने सर्वे पूरा कर लिया है और इसकी रिपोर्ट को प्रदेश सरकार को सौंपा है। अधिकारिक तौर पर रिपोर्ट की कॉपी अभी तक नहीं आई है।

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top