खबर आज तक

Himachal

प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने रोजगार तो दूर, रोजगार की उम्मीद भी खत्म कर दी: अनुराग ठाकुर

खबर आजतक, बिलासपुर ब्यूरो

केंद्रीय सूचना और प्रसारण एवं युवा कार्यक्रम व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर मंगलवार को बिलासपुर जिला में पहुंचे। अनुराग ठाकुर सुबह पहले विश्राम गृह घुमारवीं रुके और यहां उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी व अधिकारियों को इन समस्याओं के निवारण के आदेश दिए। लंबे अंतराल के बाद घुमारवी में लोगों की समस्याएं सुनने पहुंचे अनुराग ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए केंद्र सरकार हमेशा कार्य करती रहेगी।

कांग्रेस सरकार ने रोजगार पर लगाया ताला

अनुराग ठाकुर ने प्रदेश कांग्रेस सरकार द्वारा बंद किये गए कार्यालयों के बारे में कहा कि संस्थाओं में सुधार हो सकता है, लेकिन कार्यालय बंद करना गलत है। रोजगार देने की बात तो दूर की है, रोजगार के साधन भी बंद करने का काम भी इस सरकार ने आते ही कर दिया है, ताकि लोगों की उम्मीद ही खत्म हो जाये। उन्होंने आगे कहा कि चुनावों से पहले लाखों रोजगार देने की बात कांग्रेस करती थी, लेकिन लाखों रोजगार तो छोड़िए तीन महीने सरकार बने हो रहे हैं, लेकिन तीन नौकरियां भी सरकार दे नहीं पाई है।

आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार के रिकॉर्ड बना रही

आप पर निशाना साधते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार के रिकॉर्ड बना रही है। आम आदमी पार्टी के मंत्री भ्रष्टाचार के चलते जेल में बंद हैं। दिल्ली में सत्येंद्र जैन पिछले नौ महीनों से जेल में बंद हैं, अब दूसरे शराब मंत्री जेल में हैं, इन्हें आम आदमी पार्टी ईमानदारी का सर्टिफिकेट देने की बातें करती थी और पद्मश्री देने की तैयारी थी। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के मापदंड ऐसे हैं कि जो सबसे बड़ा घोटाला करे, उन्हें सबसे बड़ा सम्मान दिया जाए। आम आदमी पार्टी ने शहीद भगत सिंह व अन्य शहीदों को अपमानित करने का काम किया गया है। पंजाब व दिल्ली में इनके 11 लोग जेल में हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी को स्वास्थ्य, शराब, जमीन घोटालों की पार्टी करार दिया। इस दौरान पूर्व मंत्री राजेन्द्र गर्ग, बिलासपुर में सदर विधायक त्रिलोक जम्वाल, जिलाध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान, भाजपा मंडल अध्यक्ष घुमारवीं सुरेश ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top