खबर आज तक

Himachal

प्रतिभा सिंह को भाजपा नेत्री की नसीहत सोच समझ कर बोले – गायत्री कपूर

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह के बयान को भाजपा ने लपक लिया है। लाहुल स्पीति के केलांग दौरे पर प्रतिभा सिंह ने कोटखाई रेप एवं मर्डर को छोटी घटना कहा। इस पर भाजपा उनपर चौतरफा हमला बोल रही हैं। इसी कड़ी में धर्मशाला से भाजपा नेत्री व प्रदेश सचिव गायत्री कपूर ने पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रतिभा सिंह का बयान संवेदनहीनता की निशानी है। उन्हें कोटखाई रेप एवं मर्डर जैसे मामले पर सोच समझकर बोलना चाहिए था। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस की मानसिकता का प्रतीक है। खुद एक महिला होने के नाते उन्होंने ऐसी बात कही। प्रदेश के लिए यह दुख की बात है। भाजपा नेत्रियों ने कहा कि कोटखाई की घटना ने हिमाचल समेत पूरी दुनिया को झकझोर के रख दिया था। हर हिमाचली में उस समय भारी रोष था। यह घटना मामूली कैसे हो सकती है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष को अपने बयान के लिए पूरे प्रदेश से माफी मांगनी होगी, अन्यथा भाजपा महिला मोर्चा चुप बैठने वाला नहीं है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top