खबर आज तक

Himachal

पांगी में ठंड ने रोकी एचआरटीसी की रफ्तार, तापमान में भारी गिरावट ने बढ़ाई दिक्कत

चंबा। हिमाचल प्रदेश के जनजातीय उपमंडल पांगी  में तापमान में भारी गिरावट हुई है। जिसके चलते अत्यधिक ठंड और पानी के जम जाने से हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) बसों के परिचालन में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है । घाटी में निगम द्वारा बसों के सामान्य परिचालन में उक्त समस्याओं के कारण लोगों को हो रही परेशानियों के चलते पांच दिन से बस सेवा बंद कर दी गई है। यह जानकारी अड्डा प्रभारी कमल सिंह ने मंगलवार को यहां दी।

उन्होंने बताया कि पांगी उपमंडल और मुख्यालय किलाड़ में शीत ऋतु के चलते तापमान में भारी गिरावट आई है। इसके चलते अत्यधिक ठंड और पानी जम जाने की घटनाएं सामान्य होती हैं। ऐसे में तकनीकी दृष्टि से बसों को स्टार्ट करना सही नहीं है। कम तापमान के कारण गाड़ी के रेडिएटर में मौजूद कूलन्ट भी जम जाता है। ऐसी स्थिति में यदि बसों को स्टार्ट किया जाता है तो इंजन व अन्य उपकरण खराब हो जाते हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top