खबर आज तक

Himachal

धर्मशाला: स्मार्ट सिटी को स्मार्ट मिनिस्टर का इंतजार, सुधीर शर्मा को बड़ा विभाग मिलने के आसार

मोनिका शर्मा,  धर्मशाला

दिग्गज कांग्रेस नेता सुधीर शर्मा के विभाग पर सारे कांगड़ा व हिमाचल की नजरें टिक गई हैं। उन्हें बड़ा पो र्टफोलियो मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। पूर्व में शहरी विकास मंत्री रहे सुधीर शर्मा ने धर्मशाला शहर व प्रदेश को स्मार्ट सिटी जैसे प्रोजेक्ट दिए हैं।

इस कारण जनता आज दिन तक उन्हेंं याद करती है। वह बैजनाथ में साल 2003 और 2007 में विधायक रहने के बाद साल 2012 में धर्मशाला आए थे। उस समय उन्होंने कम समय में चुनाव जीतकर सबको चौंका दिया था। उस समय वीरभद्र सरकार में वह मंत्री बने। खूब काम भी किए। उन्होंने फोन पर हमें बताया कि वह इस बार पूरे प्रदेश के साथ धर्मशाला हलके पर स्पेशल फोकस रखेंगे। उन्हें धर्मशाला में रुके कामों को तेजी देनी है। पिछले पांच साल में इस शहर को विकास में पिछडऩे की कीमत चुकानी पड़ी है।

उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के काम मे तेजी लाई जाएगी। इसी तरह डल लेक का भी सौंदर्यीकरण करवाया जाएगा। पास्सू में ओबीसी भवन की फिनिशिंग करवाइ्र जाएगी। सब्जी मंडी को भी सुचारू किया जाएगा। दूसरी ओर शहर की जनता चाहती है कि उन्हें बड़ा विभाग दिया जाए। सुधीर शर्मा अपने विजन के कारण शहर की जनता में लोकप्रिय हैं। उनके नए नए आइडिया लोगों को खूब भाते हैं। यही कारण है कि हर निगाह उनके विभाग पर लगी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top