खबर आज तक

Himachal

धर्मशाला में राहुल गांधी को फुल सपोर्ट, कहा, 15 लाख को जुमला बताने वालों पर भी दर्ज हो केस

धर्मशाला में राहुल गांधी को फुल सपोर्ट

कांग्रेस के 5 संगठनों ने केंद्र सरकार के खिलाफ पारित किया प्रस्ताव

धर्मशाला।  दिग्गज नेता एवं कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द किए जाने के बाद पूरी पार्टी उनकी सपोर्ट में आ गई है। धर्मशाला में कांग्रेस के 5 फ्रंटल संगठनों नेे मीटिंग करके केंद्र सरकार के खिलाफ प्रस्ताव पारित कर दिया है। कांग्रेस ने कहा कि राहुल गांधी को भाजपा द्वारा सोची समझी साजिश के तहत लगातार निशाना बनाया जा रहा है।

शुक्रवार को धर्मशाला के दाड़ी आफिस में मीटिंग के दौरान ब्लाक कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, इंटक व महिला कांग्रेस के पदाधिकारी जुटे। बैठक की अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष विनीत धीमान ने की। इसमें सभी नेताओं ने एक स्वर में कहा कि भाजपा व केंद्र सरकार राहुल गांधी के खिलाफ ओछी राजनीति कर रही है। मोदी सरकार राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और 2024 के लोकसभा चुनावों में हार के डर से बौखला गई है।

बैठक में सभी संगठनों ने एक स्वर में कहा कि भाजपा के दिग्गज नेताओं हर व्यक्ति को 15-15 लाख रुपए देने और साल में दो करोड़ नौकरियों की की घोषणा की थी। इनमें रोजगार देने में भाजपा नाकाम रही। वहीं 15 लाख की घोषणा को भाजपा के दिग्गज नेता ने जुमला करार दिया था। ऐसे नेताओं पर भी केस दर्ज होने चाहिएं।

कांग्रेस के सभी संगठनों ने कहा कि अब भाजपा की झूठ की राजनीति को समझ गई है। यही कारण है कि भाजपा अब इस तरह की सियासत पर उतर आई है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पूरी पार्टी राहुल गांधी के समर्थन में खड़ी है। वह भाजपा को इस तरह की राजनीति का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top