खबर आज तक

Himachal

धर्मशाला: मां चामुंडा देवी का आशीर्वाद लेकर सुधीर शर्मा का प्रचार करेंगे रणदीप सुरजेवाला

धर्मशालाः कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता एवं स्टार प्रचार रणदीप सिंह सुरजेवाला बुधवार को धर्मशाला के जोरावार मैदान में कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। सुरजेवाला के धर्मशाला आने पर कांग्रेस पार्टी के प्रचार अभियान को और मजबूती मिलेगी। सुरजेवाला करीब 8 बजे धर्मशाला पहुंचेंगे और उसके बाद मां चामुंडा मंदिर में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लेंगे। इसके उपरांत वह करीब 10 बजे तय कार्यक्रम के अनुसार भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे। सुरजेवाला कांग्रेस पार्टी में राष्ट्रीय स्तर के नेता हैं और लोगों के बीच उनकी छवि एक मुखर प्रवक्ता एवं कुशल राजनेता की है।

राजनीतिक गलियारों में सुरजेवाला को सुधीर शर्मा का मित्र होने के साथ-साथ बहुत बड़ा समर्थक भी माना जाता है। इसलिए अपने मित्र एवं छोटे भाई सुधीर शर्मा की जीत को और बड़ा बनाने के लिए सुरजेवाला धर्मशाला आ रहे हैं। रणदीप सिंह सुरजेवाला का धर्मशाला पहुंचने पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top