खबर आज तक

Himachal

धर्मशाला: बगली में सजा ब्लड डोनेशन कैंप, 35 स्वयंसेवियों ने किया रक्तदान

धर्मशाला। धर्मशाला विधानसभा हलके के अंतिम छोर पर बसी बगली पंचायत में रविवार को ब्लड डोनेशन कैं प का आयोजन किया गया। इस कैंप में 35 के करीब स्वयंसेवियों ने रक्तदान किया। इस कैं प का आयोजन ब्रदर हैल्पिंग ग्रुप के द्वारा किया गया। ग्रुप के प्रभारी शशि अभिनव ने बताया कि कार्यक्रम में धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा का आना प्रस्तावित था, लेकिन वह व्यस्तता के चलते नहीं आ पाए। उनकी तरफ से जिला परिषद सदस्य निशा चौधरी ने कार्यक्रम में बतौर चीफ गेस्ट शिरकत की। चीफ गेस्ट ने आयोजकों को सुधीर शर्मा की तरफ से 11 हजार रुपए की राशि प्रदान की। कैंप का आयोजन बगली के पूर्व पंचायत प्रधान व बीडीसी से वाइस चेयरमैन रहे स्व अश्विन कुमार की याद में किया गया था। इसमें दूर दूर से स्वयंसेवी पहुंचे। यह ग्रुप समय समय पर निर्धन व असहायों की मदद करता है।

इस अवसर पर ग्रुप के सचिव राजीव, ब्लॉक समिति के नवनियुक्त वाइस चेयरमैन विपिन, आईटी सलाहकार गुलशन, बीडीसी मेंबर अक्षय के अलावा अनिषेक, बलबीर सैनी मौजूद रहे। शिविर को सफल बनाने के लिए कांग्रेस नेता बलवीर सैणी, पंचायत प्रधान शालिनी चौधरी, उपप्रधान संदीप महाजन, वार्ड मेंबर राकेश कुमार आदि ने अपना योगदान दिया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top