खबर आज तक

Himachal

धर्मशाला: पुलिस मैदान हटेंगी टाइल्स; फिर लौटेगी हरियाली, एसपी कांगड़ा डा खुशहाल शर्मा ने खबर की पुष्टि

मोनिका शर्मा, धर्मशाला

पुलिस मैदान धर्मशाला में कई जगहों पर टाइलें बिछाई गई हैं। इन टाइल्स को हटाकर फिर से मैदान में मिट्टी डाली जाएगी। इससे मैदान की हरियाली लौट आएगी। एसपी कांगड़ा डा खुशहाल शर्मा ने खबर की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार पुलिस मैदान को संवारने के लिए पुलिस विभाग ने 50 लाख की प्रोपोजल बनाई है।

इसके लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के अलावा उपायुक्त कांगड़ा से भी मदद मांगी गई है। सब ठीक रहा, तो बजट मिलते ही पुलिस मैदान में पड़ी ईंट और टाइल्स को हटा दिया जाएगा। इसके बाद मिट्टी डाली जाएगी,जिससे मैदान फिर से हरा भरा हो जाएगा।

मौजूदा समय में धर्मशाला शहर में एचपीसीए स्टेडियम के अलावा गमरू, कालेज ग्राउंड और पुलिस मैदान ही ऐसे स्पाट हैं, जहां खिलाड़ी एवं युवा प्रैक्टिस के लिए निर्भर हैं। जहां तक गमरू मैदान की बात है, तो वह शहर के ऊपरी छोर पर है। इसी तरह कालेज मैदान में ज्यादातर छात्र होते हैं। ऐसे में पुलिस लाइन से सटा यह ग्राउंड युवा खिलाडिय़ों के लिए केंद्र बिंदु है। इस मैदान पर शहर के अलावा बाहरी प्रदेशों से धर्मशाला में स्टडी कर रहे छात्र भी निर्भर हैं।

कुछ माह पहले इस मैदान में ईंट या टाइल्स कई स्पाट पर डाली गई थीं। इससे प्रैक्टिस करने वाले खिलाडिय़ों को दिक्कत हो रही थी। युवाओं की इस मांग पर पुलिस विभाग ने नई पहल करते हुए इस मैदान को संवारने का प्लान बनाया है। बहरहाल प्रदेश सरकार आने वाले दिनों में तय करेगी कि मैदान को कैसे संवारा जाना है।

पुलिस मैदान से टाइल्स को हटाकर दोबारा मिट्टी डाली जाएगी। इसके लिए प्रोपोजल बनाई है। मैदान को प्लानिंग के साथ संवारा जाएगा

 डा खुशहाल शर्मा, एसपी कांगड़ा

बाक्स-रणजी के हो चुके हैं मैच

इस मैदान में कई बड़े इवेंट हो चुके हैं। देश के नामी नेता यहां आ चुके हैं। इसके अलावा साल 1990 इसी मैदान पर हिमाचल और हरियाणा के बीच रणजी ट्राफी का मैच हुआ था। इसी मैदान में शक्ति सिंह ने 14 सिक्सर लगाने का रिकार्ड बनाया था। इसके बाद साल 1991-92 के सत्र में हिमाचल का मुकाबला सर्विसेज से भी हुआ था। कांगड़ा जिला में संभवत: यह सबसे बड़ा मैदान है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top