खबर आज तक

Himachal

चैतड़ू पंचायत में शगुन की राशि 1100 रुपए तय, प्रधान सीमा देवी ने कही यह खास बात

धर्मशाला। निकटवर्ती चैतड़ू पंचायत में किन्नर समुदाय के लिए शगुन के तौर पर 1100 रुपए की राशि तय की गई है। पंयायत कार्यालय में हुई मीटिंग में यह फै सला हुआ है।

पंचायत प्रधान सीमा देवी ने बताया कि ग्रामीणों की लगातार शिकायतें आ रही थी कि उक्त समुदाय द्वारा मुंहमांगे पैसे मांगे जा रहे हैं। इसी के चलते सोमवार को पंचायत आफिस में इस बारे में प्रस्ताव पारित किया गया है। इसमें तय किया गया है कि विवाह, जन्म आदि महत्वपूर्ण मौकों पर शगुन के तौर पर 1100 रुपए से ज्यादा पैसे नहीं दिए जाएंगे।

पंचायत प्रधान सीमा देवी ने बताया कि शिकायत आने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गौर रहे कि चैतड़ू पंचायत प्रधान सीमा देवी हमेशा सामाजिक कार्यों में बढ़ चढक़र हिस्सा लेती हैं। उन्होंने अपनी पंचायत में एक से बढक़र एक विकास कार्य करवाए हैं। इससे उन्होंने नई पहचान कायम की है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top