खबर आज तक

Himachal

गरली: करियाड़ा नाग मंदिर में नव वर्ष पर माथा टेकने दूर-दूर से पहुंचे भक्त, आस्था का उमड़ा सैलाब

गरली: नए वर्ष के आगमन पर मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। इस कड़ी में करियाड़ा नाग मंदिर में नववर्ष के पहले दिन भक्तों की कतारें लगी रहीं। भक्तजनों ने अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना की।

हिमाचल के अलावा इस मंदिर में लुधियाणा, अम्बाला, जम्मू ,होशियारपुर आदि शहरों से लोग करियाड़ा नाग मंदिर पहुंचे। इस मंदिर में मां वैष्णो देवी, बाबा बालक नाथ भी विराजमान हैं। यही कारण हैं कि दूर दूर से लोग मन्नत मांगने यहां आते हैं।

मंदिर में रविवार सुबह पांच बजे से ही से भी लोग जुटना शुरू हो गए थे। आठ बजे के बाद यहां काफी रौनक बढ़ गई। हालांंकि इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल की अनदेखी जरूर नजर आई। इस बारे में मंदिर प्रबंधक कुलदीप सिंह गुलेरिया ने सभी भक्तजनों से आग्रह किया है कि वे कोविड प्रोटोकॉल का ख्याल रखें।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top