खबर आज तक

Himachal

कांगड़ा ने गुड गवर्नेंस में भरी ऊंची उड़ान, भाजपा महिला नेत्रियों ने उपायुक्त डा. निपुण जिंदल को लिया सम्मानित

मोनिका शर्मा , धर्मशाला

सबसे बड़े जिला कांगड़ा ने गुड गवर्नेंस में ऊंची उड़ान भरी है। हाल ही में गुड गवर्नेंस इंडेक्स में कांगड़ा को पहला इनाम मिला है। पिछले साल इसमें कांगड़ा को सातवां स्थान मिला था। इसके चलते भाजपा की महिला नेत्रियों ने मंगलवार को उपायुक्त डा निपुण जिंदल को सम्मानित किया।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव गायत्री कपूर की अगवाई में उन्होंने उपायुक्त को शाल, टोपी आदि देकर नवाजा। इन नेत्रियों में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य परविंदर सहोत्रा, धर्मशाला मंडल सचिव प्रेरणा शर्मा के अलावा महिला मोर्चा की मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा, व अंजलि, दीक्षा पठानिया,निर्मला आदि मौजूद रहीं।

गौर रहे कि हाल ही में मंडी जिला में हुए कार्यक्रम में सीएम जयराम ठाकुर ने कांगड़ा के उपायुक्त डा निपुण जिंदल को सम्मानित किया है। जिला कांगड़ा में एक नगर निगम, सात नगर परिषद, 22 पुलिस स्टेशन, 16 विकास खंड व 14 उपमंडल हैं। ऐसे में गवर्नेंस इस जिला में एक चैलेंज रहता है।

ऐसे में इस पुरस्कार के कई मायने हैं। जिला सुशासन सूचकांक-2021 की तीसरी रिपोर्ट सभी 12 जिलों के द्वितीयक आंकड़ों के आधार पर तैयार की गई है और इसमें सभी जिलों के तुलनात्मक मूल्यांकन के लिए 8 मुख्य विषयों, 19 फोकल बिन्दुओं और 76 संकेतकों पर डाटा एकत्र किया गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top