खबर आज तक

Himachal

कांगड़ा जिला के राशन डिपुओं की सबसे बड़ी पड़ताल शुरू, केंद्र सरकार ले रही उचित मूल्य की दुकानों में सुविधाओं का ब्योरा

धर्मशाला : सिविल लाइन्स डिपो का निरीक्षण करते उपायुक्त डा निपुण जिंदल। साथ हैं डीएफसी पुरुषोतम सिंह

केंद्र सरकार के निर्देशों पर उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने धर्मशाला के सिविल लाइन्स में किया निरीक्षण, डीएफसी पुरुषोतम सिंह संग जांची व्यवस्था

31 दिसंबर तक जिला भर में पांच जगह होने हैं निरीक्षण 

मोनिका शर्मा, धर्मशाला

केंद्र सरकार के निर्देशों पर कांगड़ा जिला के राशन डिपुओं की सबसे बड़ी पड़ताल शुरू हो गई है। इसके तहत जिला उपायुक्त डा निपुण जिंदल शुक्रवार धर्मशाला शहर में सिविल लाइन्स की उचित मूल्य की दुकान का जायजा लिया। उनके साथ जिला खाद्य नियंत्रक पुरुषोतम सिंह भी मौजूद रहे। जिला के पांच डिपुओं में इस तरह का निरीक्षण होना है। इसमें डिपो में दिए जा रहे राशन, सुविधाओं के अलावा ग्राहकों से बात करके एक रिपोर्ट तैयार की जानी है। कुल 48 बिंदुओं पर रिपोर्ट तैयार की जानी है। मसलन फेयर प्राइस शॉप में कुल कितने राशनकार्ड धारक हैं।

अंत्योदय के साथ प्रायोरिटी हाउस होल्ड कितने हैं, यह सूची अपडेट होनी चाहिए। पक्का भवन, राशन रखने के लिए जगह, फायर सिस्टम, फस्र्ट एड, क्वालिटी कंट्रोल, सीलन से बचाव, बैठने की जगह, टायलट सुविधा, टोकन सिस्टम, वन नेशन वन राशन कार्ड, पीएमजीकेएवाई व अपडेट लाइसेंस डिटेल इसके अन्य बिंदु हैं। इसके अलावा टाइम टेबल, छुट्टी, रिटेल प्राइस लिस्ट, टोल फ्री नंबर, आधार लिंकेज आदि कई तरह की औपचारिकताएं पूरी देखी जा रही हैं।

उपायुक्त व डीएफसी ने बताया कि सिविल लाइन्स की व्यवस्था संतोषजनक रही। यहां कुल 846 राशनकार्ड धारक हैं। इनमें 40 अंत्योदय, 11 प्रायोरिटी हाउसहोल्ड हैं। ग्राहकों से भी बात की गई है। 

जागरूकता आएगी, कमियां दूर होंगी

इस मुहिम का मुख्य लक्ष्य डिपुओं में चल रही कमियों को दूर करना है। केंद्र सरकार का उद्देश्य जनता दी जा रही सुविधाओं को परखना है। इसी बहाने लोगों के सुझाव पर डिपुओं की कमियां भी दूर हो जाएंगी। डिपुओं का डाटा भी अपडेट हो जाएगा। कुल मिलाकर यह अपनी तरह का बड़ा सर्वे भी हो जाएगा।

जिला में हैं चार लाख उनहतर हजार राशनकार्ड

कांगड़ा में कुल 4 69 994 राशनकार्ड धारक हैं। जिला की कुल आबादी 1779700 है। विभाग ने पहले भी कई जागरूकता प्रोग्राम भी चलाए हैं, लेकिन इस मुहिम में टॉप आफिसर्ज के शामिल होने से पूरे जिला के डिपुओं में व्यवस्था को बनाए रखने के लिए बड़ा संदेश जाएगा।

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top