खबर आज तक

Himachal

ओल्ड पेंशन के मसले पर प्रदेश की जयराम सरकार गंभीर

धर्मशाला
गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ (शिक्षा विभाग)के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी ठाकुर ने कहा है कि वह ओल्ड पेंशन के लिए तेजी से फाइल वर्क कर रहे हैं। वह सड़कों पर उतरने की जगह फाइल वर्क को तेजी से निपटाकर मामले का समाधान करने का प्रयास कर रहे हैं। पद्रेश सरकार भी ओल्ड पेंशन पर तेजी से वर्क कर रही है। अश्वनी ठाकुर रविवार को धर्मशाला कालेज के आडिटोरियम में गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ के राज्य स्तरीय फैडरल हाउस को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ओल्ड पेंशन के मसले पर प्रदेश की जयराम सरकार गंभीर है। इसके लिए ईमानदार प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम का आयोजन महासंघ की कांगड़ा इकाई ने करवाया था। इससे पहले प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी ठाकुर का धर्मशाला पहुंचने पर अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष अजय खट्टा, शिक्षा बोर्ड कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष बलवीर चंदेल आदि ने स्वागत किया। बाद में कालेज आडिटोरियम में पूरे प्रदेश से आए जिला अध्यक्षों ने अपनी मांगें प्रदेशाध्यक्ष के समक्ष रखीं। इस पर अश्वनी ठाकुर ने कहा कि वह सरकार से समन्वय बनाकर इन समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करेंगे। इसी बीच तमाम कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार से अधीक्षक ग्रेड-1 के 66 पद सृजित करवाकर भरवाने के लिए कर्मियों ने अश्वनी ठाकुर का आभार जताया। इस समारोह में प्रदेश भर से 2200 के करीब कर्मियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर मुख्य सलाहकार अश्वनी चौहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आकाश बिश्रोई, अतिरिक्त महासचिव सोमनाथ जगोता, अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष अजय खट्टा, जिला महामंत्री विनोद शर्मा, हेम प्रकाश, देवेंद्र आदि ने भाग लिया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top