खबर आज तक

ELECTION

लोगों के सीने पर बंदूके तान कर किस मुंह से वोट मांग रहे सुधीरः जग्गी

लोगों के सीने पर बंदूके तान कर किस मुंह से वोट मांग रहे सुधीरः जग्गी

देवतूल्य जनता के बीच बंदूकधारी बॉडागार्ड लेकर जा रहे सुधीर

जग्गी बालेः सुधीर बंदूकें तानेंगे, मैं जनता को गले लगाउंगा

धर्मशालाः धर्मशाला में विकास कार्यों को प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के सहयोग से युद्ध स्तर पर किया जाएगा। धर्मशाला की जनता ने जो अपमान पूर्व विधायक के कार्यकाल के दौरान सहा है, उसका हिसाब लेने का समय आ गया है। कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए बिकाउ पूर्व विधायक बंदूकधारियों को लेकर जनता से वोट मांग रहे हैं, उन्हें देव दूत्य जनता से किस बात का खतरा है। यह बात कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र सिंह जग्गी ने रविवार को धर्मशाला के विभिन्न क्षेत्रों में अपने चुनाव प्रचार के दौरान कही। जग्गी ने अपने चुनाव प्रचार को धार देते हुए सोमवार को सकोह, पल्लन, खजांची मौहल्ला, नोडरानी मंदिर चतेड़, शीला चौक, कस्बा नरवाणा व नड्डी सहित विभिन्न क्षेत्रों में नुक्कड़ सभाएं आयोजित कर जन संपर्क किया और लोगों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया। जग्गी ने कहा कि भाजपा विधायक बंदूकधारी बॉडीगार्ड लेकर जनता से किस मुंह से वोट मांग रहे हैं, उन्हें देव तूल्य जनता से किस बात का डर है।

उन्होंने कहा कि लोगों के सीने पर बंदूकें तान कर जनता का आशीर्वाद नहीं मिलता बल्कि लोगों को गले लगा मिलता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का पूरा आशीर्वाद उन पर है और धर्मशाला के विकास कार्यों में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। स्मार्ट सिटी, आईटी पार्क, ओबीसी भवन, केंद्रीय विश्वविद्यालय व यूनिटी मॉल सहित विभिन्न विकास कार्यों का जिक्र करते हुए जग्गी ने कहा कि इन कार्यों को प्राथमिकता के तौर पर पूर्ण किया जाएगा। इनसे युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान होंगे और युवाओं का बाहरी राज्यों में पलायन रूकेगा। जग्गी ने कहा कि लोगों से जुड़ाव का ही नतीजा है कि कांग्रेस पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि मैं विश्वास दिलाता हूं कि धर्मशाला के विकास में कोई कसर नहीं छोडूंगा। जग्गी ने कहा कि भाजपा के पास बंदूकधारी व जन-बल है जबकि उनके पास जनता का स्नेह। इस मौके पर देवेंद्र सिंह जग्गी के साथ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरभजन सिंह भज्जी, पूर्व प्रत्याशी विजय इंद्र कर्ण, रक्कड़ पंचायत प्रधान इंदू बाला, उप-राजीव शर्मा, महापौर नीनू शर्मा, पार्षद अनुराग धीमान, बाघणी पंचायत प्रधान सुरेश कुमार पप्पी सहित महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस व सेवा दल आदि विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा छोड़ 55 लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन

कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र सिंह जग्गी की रविवार को आयोजित नुक्कड़ सभाओं के दौरान करीब 45 लोग भाजपा को छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हुए। कांग्रेस में शामिल हुए लोगों ने कहा कि वह भाजपा की जनविरोधी नीतियों और धर्मशाला में गलत टिकट आबंटन से आहत हैं, इसलिए वह कांग्रेस में शामिल हुए। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा पुरानी पैंशन बहाली को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने इंदिरा गांधी प्यारी बहन सुख सम्मान योजना, सुख आश्रय योजनाओं सहित किसानों बागवानों, युवाओं एवं महिलाओं के लिए शुरू की गई विभिन्न योजनाओं को भी जनहितेशी बताया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top