खबर आज तक

dharamshala

धर्मशाला ने जीती आत्मसम्मान की जंग: सुधीर शर्मा

भाजपा विधायक बोले, जनता का साथ ही मेरी ताकत, विकास के लिए हर मंच से आवाज बुलंद करूंगा*

धर्मशाला: 5 जून हमेशा शांत रहने वाले सुधीर शर्मा का काम बोलता है। धर्मशाला से भाजपा प्रत्याशी ने विधानसभा उपचुनाव में 15 महीनों के बाद फिर से जीत दर्ज कर यह बता दिया है कि सुधीर का काम बोलता है। इस मौके पर विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि यह मेरी जीत नहीं है बल्कि धर्मशाला के लोगों ने आत्मसम्मान की जंग जीती है, जिसके लिए धर्मशाला का हर नागरिक बधाई का पात्र है। पिछले कुछ महीने पहले हुए सियासी घमासान के बाद सुधीर शर्मा ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। भाजपा में शामिल होने के बाद उन्हेें धर्मशाला से प्रत्याशी बनाया गया है, लेकिन हर परिस्थिति के अनुसार अपने आपको ढालना सुधीर शर्मा को बाखूबी आता है।

इसलिए उन्होंने सबसे पहले भाजपा कार्यकर्ता-पदाधिकारियों से मंत्रणा कर अपने चुनावी कैंपेन को शुरू किया और भाजपा ने भी उनका खुले मन से साथ दिया है। इसी का नतीजा रहा कि सुधीर शर्मा ने एक बार फिर जीत का झंडा गाड़ दिया। धर्मशाला के विकास के लिए प्रदेश सरकार से सीधा टकराने वाले सुधीर शर्मा ने बता दिया कि जनता को साथ लेकर चलेंगे तो जनता आपका भी साथ देगी।

धर्मशाला से भाजपा के टिकट पर जीत दर्ज करने वाले सुधीर शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में जनता ही जर्नादन है। सीएम सुक्खू ने मुझ पर कई तरह के लांछन लगाए, लेकिन जनता ने पहले की तरह विकास का रास्ता ही चुुना है। मैं भी जनता को भरोसा दिलाता हूं कि धर्मशाला के विकास के लिए हर मंच से अपनी आवाज बुलंद करता रहूंगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top