खबर आज तक

dharamshala

6 विधायकों की गद्दारी से पूरे प्रदेश की साख पर लगा है धब्बाः मुख्यमंत्री

किस मुंह से जनता के बीच वोट मांगने जा रहे सुधीर शर्मा
देवेंद्र सिंह जग्गी के चुनाव प्रचार में शामिल हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उप-चुनाव प्रभारी एवं केबिनेट रैंक रघुवीर सिंह बाली

हिमाचल प्रदेश की 6 सीटों पर हो रहा चुनाव कांग्रेस और भाजपा का चुनाव नहीं बल्कि ईमानदारी बनाम बईमानी के बीच है। जिन पूर्व विधायकों ने धन के लालच में अपना ज़मीर बेच दिया, उनका समर्थन भाजपा कार्यकर्ताओं को भी नहीं करना चाहिए। लोगों को पार्टी समर्थन से हट कर बेईमानों के विरूद्ध मतदान करना चाहिए ताकि ईमान बेचने वालों को सबक सिखाया जा सके। यह बात मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने धर्मशाला के अंतर्गत टंग में चुनावी बैठक के दौरान कही। इस मौके पर उप-चुनाव प्रभारी एवं पर्यटन विभाग चेयरमैन केबिनेट रैंक रघुवीर सिंह बाली और धर्मशाला से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र सिंह जग्गी भी मौजूद रहे। इस असवर पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि यह चुनाव दो राजनीतिक दलों के बीच नहीं बल्कि जनता का सीधा चुनाव होने जा रहा है। गद्दार पूर्व विधायकों ने प्रदेश, क्षेत्र और अपने परिवार का नाम डुबोया है। प्रदेश को उप-चुनावों में झोंकने वाले सरगना धर्मशाला से है। अपना ईमान बेच कर पार्टी व आम जनता से धोखा करने वाले सुधीर शर्मा पता नहीं क्या मुंह लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। धर्मशाला की जनता के मुद्दों एवं समस्याओं को सुलझाने के बजाए पूर्व विधायक जमीनों की खरीद-फरोख्त में व्यस्त रहे जबकि जनता के लिए अपने घर के दरबाजे बंद रखे। वह मात्र जमीनों की खरीद-फरोख्त और जनमत की सरकार को गिराने के षड़यंत्र रचते रहे जोकि शर्मनाक है।

 

उप-चुनाव प्रभारी एवं पर्यटन विभाग चेयरमैन केबिनेट रैंक रघुवीर सिंह बाली ने अपने संबोधन में कहा कि धर्मशाला से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र सिंह जग्गी का कांग्रेस पार्टी में अभूतपूर्व योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि मैं और देवेंद्र सिंह जग्गी क्षेत्र के विकास के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में एक साथ चलेंगे। धर्मशाला के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

 

अपने संबोधन में देवेंद्र सिंह जग्गी ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के साथ तालमेल से धर्मशाला में विकास कार्यों में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का पूरा आशीर्वाद धर्मशाला के साथ है। जिस पूर्व विधायक की बजह से धर्मशाला की जनता को जो अपमान सहना पड़ा है, उसका हिसाब लेने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि सुधीर शर्मा कांग्रेस के नहीं हुए तो वह भाजपा के भी नहीं होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह, उप-चुनाव प्रभारी एवं केबिनेट रैंक रघुवीर सिंह बाली और कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र सिंह जग्गी ब्लॉक कांग्रेस धर्मशाला अध्यक्ष हरभजन सिंह भज्जी, महापौर नीनू शर्मा, बाघणी पंचायत प्रधान सुरेश कुमार पप्पी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विनीत धीमान, राकेश धीमान सहित ब्लॉक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top