खबर आज तक

dharamshala

भाजपा नेता सुधीर शर्मा बोले, पहली जून को जनता करेगी तानाशाही के खिलाफ वोट

प्रदेश के इतिहास में सीएम सुक्खू सबसे छोटे कार्यकाल और निकम्मे सीएम के रूप में जाने जाएंगे। यह सियासी बाण भाजपा के दिग्गज नेता सुधीर शर्मा ने छोड़ा है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति अपने जिद््दी स्वभाव के चलते अपनी सरकार की संख्या 43 से 34 कर लें, उससे निकम्मा कौन हो सकता है। इसके अलावा अपने जनविरोधी और तानाशाही के चलते लोगों में सीएम सुक्खू के खिलाफ जनता में आक्रोश की लहर है। उन्होंने कहा कि उनके गांव के सभी रास्तों पर पुलिस का पहला बिठाकर मुख्यमंत्री क्षेत्र की जनता की तंग करवा रहे हैं, जिससे आम जनता उन्हेंं सबक सिखाने को लामबंद हो रही है।

इससे उनका एक तानाशाह का चेहरा भी जनता के सामने आ गया है, इसलिए लोग पहली जून को कांग्रेस के खिलाफ वोट करके प्रदेश सरकार को महज डेढ़ साल के बाद ही विदाई देने को तैयार बैठे हैं। सुधीर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को सुधीर फोबिया हो गया है। उठते-बैठते बस मेरी ही याद आती है और अनाप-शनाप बयानबाजी कर देते हैं। आज जो उनकी स्थिति है, उसे देखकर मुझे सीएम पर दया
आती है क्योंकि आने वाले दिनों में यह स्थिति और भी खराब होने वाली है।

पुलिस पहरा लगाकर टटोले जा रहे महिलाओं के पर्स

प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता संजय शर्मा, राकेश शर्मा व मीडिया सह-प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु ने कहा कि जिस तरह के हथकंडे मुख्यमंत्री के इशारे पर पुलिस सुधीर शर्मा की घेराबंदी उनके घर को जाने वाले सभी रास्तों व गलियों में पहरा व नाका लगाकर कर रहे हैं, उससे क्षेत्र के आम लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस महिलाओं से दुर्भव्यहार कर रही है। उनके सामान व पर्सों तक को टटोला जा रहा है। सीएम जिनते भी हथकंडे अपना रहे हैं, इसका जबाव धर्मशाला की जनता एक जून को वोट की ताकत से देंगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top