खबर आज तक

bilaspur

लोकतंत्र के महापर्व पर बढ़ते तापमान से राहत मिलने के आसार,1से3 जून तक कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना ,गत 24 घण्टों में बारिश से तापमान में आई गिरावट

: प्रदेश में राजनीतिक गर्मी के साथ सूर्यदेव की तपिश भी अपने चर्म पर पहुंच गई है।इस सीजन में गर्मी ने गत 10 वर्षोँ के रिकॉर्ड तोड़े हैं।इस बढ़ती गर्मी से जहाँ अब फसलों को नुकसान हो रहा है वहीं लोग भी बेहाल हैं।गत 24 घण्टों में शिमला सहित कुछ क्षेत्रों में वर्षा से तापमान में हल्की गिरावट आई है वहीं लोकतंत्र के महापर्व पर इस गर्मी से कुछ हद तक राहत मिलने के आसार हैं।मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले तीन दिनों तक प्रदेश के कुछ कुछ क्षेत्रों में वर्षा की संभावना जताई है।हालांकि मैदानी क्षेत्रों को अभी इस गर्मी से निजात के लिए इंतजार करना पड़ेगा।

 

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने कहा कि शिमला में वर्षा से तापमान में गिरावट आई है तापमान लुढ़कर 28.8डिग्री तक पहुंच गया है।

 

प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में वर्षा से1से2डिग्री की गिरावट दर्ज की गई ।प्रदेश के 6 जिलों में बारिश से मध्यवर्ती और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।वहीं मैदानी क्षेत्रों ऊना ,हमीरपुर,बिलासपुर,मंडी ,सिरमौर और सोलन में अगले 48 घण्टों के लिए हिट वेव का अलर्ट जारी किया गया है बाकी प्रदेश में मौसम ठीक रहेगा।आने वाले दिनों में तापमान नहीं बढ़ेंगे।अगले तीन दिनों में प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में रुक रुक कर वर्षा होने की संभावना है वहीं मैदानी क्षेत्रों में इसका ज्यादा असर नही होगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top