खबर आज तक

Accident

सिरमौर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्रीरेणुकाजी मंदिर में माथा टेक कर वापस जा रहे थे पर्यटक, पिकअप हुई हादसे का शिकार, 11 घायल

वैष्णो देवी यात्रा
featured

सिरमौर के प्रसिद्ध 

जिला सिरमौर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्रीरेणुकाजी मंदिर में माथा टेक कर उत्तराखंड वापस जा रहे पर्यटकों की पिकअप चांदनी के समीप पेहुबा में रविवार शाम को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। राजबन पुलिस चौकी से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार शाम को उत्तराखंड के 14 पर्यटक बोलेरो पिकअप में श्रीरेणुकाजी मंदिर में माथा टेकने आए थे। जोकि माथा टेक कर 4:00 बजे वापस जा रहे थे कि 4:30 बजे के आसपास पिकअप पेहुबा में दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

स्थानीय ग्रामीणों ने हादसे की सूचना 4:47 बजे राजबन पुलिस चौकी को दी। राजबन पुलिस चौकी ने राहत और बचाव कार्य करने के बाद हादसे की जानकारी सिविल अस्पताल पांवटा साहिब के मेडिकल ऑफिसर को दी। ताकि एंबुलेंस पहुंचने के साथ घायलों को तुरंत ट्रीटमेंट मिल जाए। करीब 6 बजे एंबुलेंस घायलों को लेकर सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंची। रविवार को छुट्टी होने के चलते अस्पताल में कम स्टाफ ड्यूटी पर था। जिसके चलते कुछ समय के लिए अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।

घायलों की पहचान उत्तराखंड के पिकअप चालक जयपाल, अंजलि पुत्री जयपाल सिंह, राजन पुत्र राजेश कुमार, विक्रम सिंह पुत्र खजान सिंह, सरवन दास पुत्र ज्ञानदास, दर्शन सिंह पुत्र किशन सिंह, पप्पू धीमान पुत्र मधु धीमान, गढ़वीर पुत्र सबल सिंह, अमन पुत्र इंदर सिंह, जसवीर पुत्र देवदास, जगत पुत्र माधव सिंह, राजपाल पुत्र प्रेम सिंह, नवीन धीमान पुत्र सूरत धीमान, सूरज पुत्र जगदीश धीमान, रिजूल पुत्र विक्रम सिंह सभी गांव थान पोस्ट ऑफिस बिडोली तहसील विकासनगर जिला देहरादून उत्तराखंड पिकअप में सवार थे। गंभीर रूप से 11 घायलों में से 5 घायलों को डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक तीखे मोड़ पर पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। पिकअप में कुल 14 लोग थे, जिसमें से 11 लोग घायल हुए हैं। उधर पांवटा साहिब के डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि इस हादसे में 11 लोग घायल हुए हैं, जिनका सिविल अस्पताल पहुंचा साहिब व नाहन मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। पुलिस ने वाहन दुर्घटना का मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top