खबर आज तक

Himachal

Himachal Weather Update: हिमाचल में मौसम सुहावना पर सुबह-शाम की ठंड से गिर रहा पारा, केलंग में -5 तक पहुंचा

हिमाचल प्रदेश में धूप खिलने के बीच सुबह और शाम को शिमला की अपेक्षा ऊना, सोलन व सुंदरनगर में अधिक ठंड पड़ रही है। शिमला का न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री, जबकि सुंदरनगर का 4.5, सोलन का 5.4 और ऊना का न्यूनत सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने पांच दिन मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। धूप खिलने के बावजूद न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की आशंका है। सोमवार को धूप खिलने के बावजूद अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं आया है। इन दिनों सुबह और शाम को ज्यादा ठंड पड़ रही है, जबकि दिन में तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान सामान्य दर्ज किया जा रहा है।

आज का तापमान
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मंगलवार को अधिकतर स्थानों पर मौसम साफ रहने का अनुमान है। एक-दो स्थानों पर बादल छाए रह सकते हैं। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं आने की संभावना है। हालांकि सुबह व शाम ठंड बढ़ सकती है।

कहां कितना तापमान रहा (डिग्री सेल्सियस)

स्थान,न्यूनतम,अधिकतम

शिमला,7.5,18.7

सुंदरनगर,4.5,26.2

भुंतर,3.6,22.4

कल्पा,0.8,15.8

धर्मशाला,10.2,25.0

ऊना,7.0,28.0

नाहन,12.1,21.7

केलंग,-5.5,5.5

सोलन,5.4,24.5

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top