मनाली रोहतांग-ग्रांफू मार्ग मंगलवार सुबह राक्षी ढांक के समीप चट्टानें खिसकने से अवरुद्ध हो गया था। इस कारण लाहौल से रोहतांग जाने वाले सैलानियों की आवाजाही रुक गई थी।
सीमा सड़क संगठन ने कड़ी मशक्कत के मनाली-रोहतांग-ग्रांफू सड़क मार्ग के साथ ग्रांफू-काजा मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया है। मनाली रोहतांग-ग्रांफू मार्ग मंगलवार सुबह राक्षी ढांक के समीप चट्टानें खिसकने से अवरुद्ध हो गया था। इस कारण लाहौल से रोहतांग जाने वाले सैलानियों की आवाजाही रुक गई थी।
सीमा सड़क संगठन ने मंगलवार रात को मार्ग से चट्टानें व पत्थर हटाकर खोल दिया है, जबकि ग्रांफू-काजा मार्ग जो डोहरनी नाला के पास अवरुद्ध था उसको भी तीसरे दिन यातायात के लिए बहाल कर दिया है। यहां फंसे करीब 30 से अधिक वाहनों को भी काजा के लिए रवाना किया गया।
सीमा सड़क संगठन के कमांडर शबरीश वाचली ने कहा कि बीआरओ ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों सड़कों को खोल दिया है। उधर, जिला कुल्लू में भूस्खलन से बंद सड़कों को खोलने के लिए लोक निर्माण विभाग ने पूरी ताकत लगा दी है। जिला में अभी 10 से ज्यादा सड़कों पर यातायात बाधित है।
Recommended for you
Click to comment