खबर आज तक

ELECTION

फ्रस्ट्रेटेड है नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ,गणित भी हो गया है कमजोर, 5 साल चलेगी कांग्रेस सरकार, अनिरुद्ध सिंह

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर द्वारा मुख्यमंत्री का इस्तीफा लेने की बात पर पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि जयराम ठाकुर फ्रस्ट्रेटेड हैं और उनकी फ्रस्ट्रेशन बाहर निकलती नजर आ रही है। जयराम ठाकुर ने विधानसभा के अंदर यह दावा किय किया था कि इस सरकार को भगवान भी नहीं बचा सकते है। भाजपा ने सरकार को गिराने का षड्यंत्र रचा और 6 विधायकों को खरीदा बावजूद इसके अब जब उपचुनाव हुए तो कांग्रेस ने चार सीटें जीती है। तीन निर्दलीय उम्मीदवारों में इस्तीफा दिया उन पर भी चुनाव होने हैं और जनता उन्हें भी अब घर बिठाएगी। वे न कांग्रेस के रहेंगे ना भाजपा के रहेंगे क्योंकि वह बिक कर भाजपा में गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह स्पष्टवादी हैं जोकि भाजपा को रास नही आ रहा है। कांग्रेस अपनी 5 साल तक सरकार चलाएगी ओर जयराम जो बोलते है उससे कोई फर्क नही पड़ता है।

वहीं सरकार गिराने के दावे पर अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि जयराम ठाकुर का गणित काफी कमजोर है अभी 68 विधायकों में से 38 कांग्रेस के विधायक हैं। जयराम ठाकुर प्रदेश की सरकार को अस्थिर करना चाहते हैं लेकिन उनका यह सपना कभी पूरा नहीं होगा प्रदेश में कांग्रेस सरकार पूरी तरह से स्थिर है।

अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि प्रदेश की महिलाओं को कांग्रेस सरकार ने 1500 देने शुरू कर दिए थे लेकिन जयराम ठाकुर इसको लेकर चुनाव आयोग चले गए और 1500 रुपए महिलाओं को जो मिलने थे उसे पर रोक लगा दी लेकिन अब आचार संहिता खत्म हो गई है कांग्रेस सरकार ने जो महिलाओं से वादा किया है उसे पूरा कर करेगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top