खबर आज तक

Himachal

डा. राजीव बिंदल ने कहा कि देश की जनता ने पीएम मोदी के नेतृत्व को पूरा आशीर्वाद दिया

हिमाचल में लोकसभा की चारों सीटों पर जीत दर्ज करने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने कहा कि देश की जनता ने पीएम मोदी के नेतृत्व को पूरा आशीर्वाद दिया है। एनडीए को जनता ने पूर्ण बहुमत दिया है। नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। यह अपने आप में ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा की प्रदेश में जनता ने कांग्रेस के नेतृत्व को नकारा है। कांग्रेस लोकसभा की एक भी सीट नहीं जीत पाई। इससे साफ है कि जनता का अटूट विश्वास पीएम मोदी में है, न की प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार में।

मुख्यमंत्री सुक्खू को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। बिंदल ने कहा की इस बड़ी जीत का पूर्ण श्रेय पीएम मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को जाता है। उन्होंने कहा कि 68 विधानसभा क्षेत्रों में से 61 में भाजपा के लोकसभा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। सरकार में मुख्यमंत्री को मिलाकर 12 मंत्री हैं, जिनमें मुख्यमंत्री सहित 10 मंत्री अपने चुनाव क्षेत्रों में हार गए हैं।

सरकार में छह मुख्य संसदीय सचिव है। इनमें से पांच अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव हार गए हैं। मुख्यमंत्री का अपने विधान सभा क्षेत्र से चुनाव हार जाना स्पष्ट रूप से सुखविंदर सिंह सुक्खू के खिलाफ जनादेश है। उनके अपने विधान सभा क्षेत्र के मतदाताओं ने उनको नकार दिया है। आनंद शर्मा जो कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के नेता हैं, नेहरू-गांधी परिवार के चहेते हैं, उनका भाजपा के एक कार्यकर्ता से 2.50 लाख से अधिक वोटों से हारना कांग्रेस सरकार व कांग्रेस पार्टी के लिए सबक है।

विक्रमादित्य सिंह का कांग्रेस सरकार में लोक निर्माण मंत्री रहते हुए चुनाव हारना और शिमला ग्रामीण क्षेत्र, जो कि उनका अपना क्षेत्र है, वहां से चुनाव हारना यह स्पष्ट संकेत है कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से चारों खाने चित हुई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top