खबर आज तक

cricket

T20 WORLD CUP: आज श्रीलंका के मिस्ट्री स्पिनर से दक्षिण अफ्रीका के पावर हिटर की टक्कर

ट्वेंटी-20 विश्वकप 2024 में बड़ी टीमों का पहला मुकाबला सोमवार को न्यूयार्क के नासाउ काउंटी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह दिन का दूसरा मैच श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच होगा। श्रीलंका की कप्तानी वानिंदु हसरंगा करेंगे, जबकि दक्षिण अफ्रीका को एडन मारक्रम लीड करेंगे। दोनों टीमों में अच्छे खिलाड़ी हैं, लेकिन खिलाडिय़ों के लिए यह एक नया वेन्यू है। यहां की पिच से सभी अनजान हैं।

श्रीलंका पिछले 10 सालों से टी20 विश्वकप के नॉकआउट स्टेज के लिए क्वॉलिफाई नहीं कर पाई है। इस बार उसके पास टूर्नामेंट की शुरुआत में ही बड़ा मौका है, जिसमें श्रीलंकाई टीम दक्षिण अफ्रीका को हराकर नॉकआउट की राह आसान बना सकती है। हालांकि श्रीलंका दूसरे ग्रुप में है, जिसे ग्रुप ऑफ डेथ कहा जा रहा है। इस ग्रुप में श्रीलंका के साथ मजबूत साउथ अफ्रीका है। इसके साथ ही नीदरलैंड्स और नेपाल भी इसी ग्रुप में हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top