खबर आज तक

ELECTION

लोकतंत्र का उत्सव: हिमाचल में मतदान के लिए युवाओं, महिलाओं से लेकर बुजुर्गों में उत्साह

सवा दो महीने के लंबे इंतजार के बाद आज हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव व विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है। आज लोकतंत्र के गौरव का दिन है। मतदान को लेकर युवाओं, महिलाओं से लेकर बुजुर्गों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। लोग मतदान के लिए सुबह 7:00 से पहले ही लाइनों में लग गए थे। प्रदेश में 57 लाख मतदाता आज 2024 के इस दंगल में अपने सभी चार लोकसभा सीटों पर चुनाव और 6 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए अपने वोट की ताकत दिखाएंगे। हिमाचल की लोकसभा की सभी चार सीटों मंडी, कांगड़ा-चंबा, शिमला और हमीरपुर में चुनाव व विधानसभा की धर्मशाला, लाहौल-स्पीति, कुटलैहड़, गगरेट, बड़सर और सुजानपुर सीट पर उपचुनाव हो रहा है। 2019 के चुनाव में रिकाॅर्ड 72.42% मतदान हुआ था। 2022 के विधानसभा चुनाव में हिमाचल में रिकॉर्ड मतदान 75.78% हुआ था।

निर्वाचन विभाग ने इस लोकसभा चुनाव में 76% से अधिक मतदान का लक्ष्य रखा है। यह लक्ष्य हासिल होता है, तो यह देश में सर्वाधिक होगा। निर्वाचन विभाग ने प्रदेश में 7,992 पोलिंग बूथ स्थापित किए गए हैं। मतदान सुबह 7 बजे शुरू होगा और शाम 6 बजे तक चलेगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top