खबर आज तक

dharamshala

HP Weather : प्रदेश में बारिश का यलो अलर्ट; कब से हैं आसार, जानिए…

हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रियता से मौसम के करवट बदलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से प्रदेश के मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में लगातार एक सप्ताह तक बारिश का पूर्वानुमान है। ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

विभाग के अनुसार राज्य के कई भागों में आज से छह जून तक बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कई स्थानों पर अंधड़ चलने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। चार से छह जून तक अधिकतर स्थानों पर मौसम खराब रहने के आसार हैं। हालांकि, दो व तीन जून को मैदानी और कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम साफ रहने की संभावना है। शुक्रवार को राजधानी शिमला में धूप खिलने के साथ हल्के बादल छाए रहे। सात क्षेत्रों में पारा 40 डिग्री से पार दर्ज किया गया। उधर, रोहतांग दर्रा में गुरुवार रात अचानक हुई बर्फबारी में फंसे 500 से अधिक पर्यटक वाहनों को पुलिस ने सुरक्षित निकाला है।

न्यूनतम तापमान

शिमला 19.5, सुंदरनगर 17.1, भुंतर 12.2, कल्पा 6.0, धर्मशाला 24.5, ऊना 22.2, नाहन 25.3, केलांग 3.9, पालमपुर 21.0, सोलन 18.9, मनाली 9.5, कांगड़ा 20.5, मंडी 18.3, बिलासपुर 21.7, हमीरपुर 25.5, चंबा 18.1, डलहौजी 20.1, जुब्बड़हट्टी 21.6, कुफरी 16.3, कुकुमसेरी 4.8 , नारकंडा 12.0, भरमौर 13.1, रिकांगपिओ 9.2, धौलाकुआं 23.7, बरठीं 25.4, कसौली 23.9, पांवटा साहिब 32.0 डिग्री सेल्सियस

इन जिलों में बारिश

मौसम विभाग ने पहली से छह जून तक चंबा, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन, सिरमौर, किन्नौर व लाहुल-स्पीति जिला के कई भागों में अंधड़ चलने के साथ बारिश का पूर्वानुमान जताया है। कई भागों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

अधिकतम तापमान

ऊना 45.0,नेरी 45.4, कांगड़ा 40.3, बिलासपुर 42.6, चंबा 40.2,धौलाकुआं 43.1,बरठीं 41.1, शिमला 30.6, सुंदरनगर 39.9, धर्मशाला 36.5, नाहन 39.1, सोलन 38.4, मंडी 39.8, बजौरा 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top