खबर आज तक

dharamshala

धर्मशाला में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी भाजपा, बोले सुधीर शर्मा

‘सुक्खू सरकार की विदाई वेला नजदीक, बैग पैक कर ले सुक्खू’

धर्मशाला के भविष्य के लिए लोग करें भाजपा के पक्ष में  मतदान

चुनाव मतदान से पहले धर्मशाला से भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा ने मीडिया बयान में कहा देश प्रदेश में भाजपा की लहर चल रही है और लोकसभा और उपचुनाव की सभी सीटों पर भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। कल 1 तारिख को मतदान के दिन जिसके बाद कांग्रेस का प्रदेश में भी सफाया हो जाएगा। चार जून को मतगणना वाले दिन भाजपा की धमाकेदार जीत से प्रदेश की कांग्रेस सरकार के किले की दीवारें ढह जाएंगी। सीएम सुक्खू की विदाई वेल नजदीक आ चुकी है और हिमाचल सरकार अब कुछ दिन की मेहमान है।

 

सुधीर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू सरकार चलाने के काबिल ही नहीं हैं। अगर देश के साथ साथ प्रदेश का विकास करवाना है तो भाजपा की सरकार लाना जरूरी है। जो सरकार जनता और उनके हितों के बारे में सोचे उस पर जनता का भरोसा रहेगा। क्योंकि मौजूदा सीएम सुक्खू की सरकार सिर्फ अपनी मित्रमंडली को खुश करने में जुटी है, जबकि आम लोगों और प्रदेश के विकास से सीएम को कुछ भी लेना-देना नहीं है। यही वजह है कि लोग भाजपा को भरपूर समर्थन दे रहे हैं।

 

सुधीर शर्मा ने कहा कि सीएम सुक्खू को लोग सबसे छोटे कार्यकाल वाले सीएम के तौर पर याद किया करेंगे। सुक्खू तानाशाही तरीके से सरकार को चलाना चाहते हैं, जिसके चलते कांग्रेस के अंदर सब कुछ ठीक नहीं है और चुनावी नतीजों के बाद प्रदेश सरकार का जाना तय है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की अगुवाई में भारत की विश्व में अलग पहचान बनी है। पूरी दुनिया में भारत को सम्मान के साथ आंका जाता है, जिससे हर भारतीय खुद को गौरवान्वित महसूस करता है। साथ ही उन्होंने प्रदेश और धर्मशाला की जनता से अपील की कि कल पहली तारिख के दिन मतदान करने जरूर जाएं। क्योंकि ये लड़ाई धर्मशाला के भविष्य के लिए लड़ी जा रही है।

 

जिस तरह सरकार ने धर्मशाला की अनदेखी की है और यहां के प्रोजेक्ट्स को टाला है, जनता उसका मुंहतोड़ जवाब सरकार को दे और भाजपा के पक्ष में वोट करके प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाएँ…

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top