खबर आज तक

ELECTION

वोट की चोट से मिलेगा बिकाउ विधायकों को सबकः जग्गी

जमीनों की खरीद-फरोख्त में व्यस्त रहे पूर्व विधायक
जनता के मुद्दों एवं समस्याओं को किया दरकिनार

इस बार वोट की चोट से 6 बिकाउ विधायकों को ऐसा सबक सिखाना है कि भविष्य मंे कोई भी विधायक प्रदेश की जनता से गद्दारी करने के बारे में सोच तक न सके। जनता तय कर चुकी है कि धन बल को सबक सिखाना है। धर्मशाला की जनता से दगा कर अपमानित करने वाले पूर्व विधायक से जनता अपना हिसाब बराबर करने के लिए आतुर है। यह बात धर्मशाला से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र सिंह जग्गी ने अपने जन संपर्क अभियान के दौरान कही। जग्गी ने चुनाव प्रचार को गति प्रदान करते हुए बुधवार को लोअर सुक्कड़, भटेहड़ शील्ला, कोतवाली बाजार, पास्सू-1, पास्सू-2 व तंगरोटी में जनसभाओं में भाग लेकर लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि भाजपा पुरानी पैंशन विरोधी है, भाजपा ने महिला सम्मान निधि को बंद करवाने की भी कोशिश की लेकिन उसे मुंह की खानी पड़ी। जग्गी ने कहा कि कांग्रेस सरकार कर्मचारी हितैषी है और पुरानी पैंशन को बहाल कर मौजूदा सरकार ने अपनी गारंटी को पूरा किया है, साथ ही महिला सम्मान निधि योजना सहित विभिन्न गारंटियों को पूरा किया है।

उन्होंने कहा कि मौजूदा कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के हर वर्ग को ध्यान में रख कर जनहितैषी योजनाएं शुरू की हैं जबकि भाजपा अपने चुनाव प्रचार में किसी एक योजना तक का जिक्र नहीं कर पा रही है। भाजपा ने धन बल का सहारा लेकर जनमत की सरकार को गिराने का घिनौना प्रयास किया है जिसे जनता कभी माफ नहीं करेगी। सत्ता प्राप्ति के लिए घटिया राजनीति पर उतरने का जो रिवाज भाजपा ने शुरू किया है, उसे जनता हमेशा के लिए बंद करने की तैयारी में है। देवेंद्र सिंह जग्गी ने कहा कि कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक ने अपने कार्यकाल में धन सेठों के साथ मिल कर मात्र जमीनों की खरीद-फरोख्त की जबकि जनता के मुद्दों एवं समस्याओं को दरकिनार रखा। पूर्व विधायक आम जनता से मिलने तक से परहेज करते रहे। पूर्व विधायक ने धर्मशाला की जनता के लिए अपने घर के गेट हमेशा बंद रखे। उन्होंने कहा कि धर्मशाला की जनता अपना अपमान नहीं भूली है। धर्मशाला की जनता भाजपा प्रत्याशी पूर्व विधायक की जमानत जब्त करवा कर शगुन सहित बैजनाथ बापिस भेजेगी।

जन संपर्क अभियान के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र सिंह जग्गी के साथ पूर्व प्रत्याशी विजय इंद्र कर्ण, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरभजन सिंह भज्जी, महापौर नीनू शर्मा, बाघणी पंचायत प्रधान सुरेश पप्पी, पार्षद अनुराग धीमान, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनीत धीमान, राकेश धीमान एवं ब्लॉक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top