खबर आज तक

Himachal

हमीरपुर — भारतीय जनता पार्टी की हमीरपुर के गांधी चौक पर आयोजित हुई विशाल जनसभा

हमीरपुर। भारतीय जनता पार्टी की हमीरपुर के गांधी चौक पर आयोजित हुई विशाल जनसभा में भाजपा के दिग्गज नेता फूलों की बारिश के बीच गांधी चौक पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। विशाल रैली के लिए गांधी चौक का विशेष तौर पर सजाया गया है तथा गांधी चौक का मनमोहक नजारा देखने लायक है।

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक पर गर्मजोशी से दिग्गज नेताओं का स्वागत किया। कभी भाजपा का गढ़ और राजनीति व सत्ता का केंद्र कहा जाने वाला हमीरपुर एक बार फिर से सियासत का सेंट्रल प्वाइंट बन गया है। रैली भाजपा के लिए कितनी महत्वपूर्ण है, इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने स्वयं इस रैली की तैयारियों का जायजा लिया है। रैली में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रो. प्रेम कुमार धूमल, उपचुनाव में सुजानपुर से भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा, बड़सर से भाजपा प्रत्याशी इंद्रदत लखनपाल, सदर के विधायक आशीष शर्मा, पार्टी के सभी पूर्व विधायकों समेत बड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top