खबर आज तक

Himachal

हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी को मिला ए-प्लस ग्रेड 

सेंट्रल यूनिवर्सिटी
 जुलाई हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय (धर्मशाला)को राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (नैक)  द्वारा ए प्लस ग्रेड मिला है। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश् केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल  ने दी । उन्होंने कहा कि हिमाचल के लिए यह गौरव की बात है कि सेंट्रल यूनिवर्सिटी को ए प्लस ग्रेड मिला है। कुलपति वीरवार को धौलाधार परिसर एक में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय को ए प्लस ग्रेड मिलना प्रदेश की शिक्षा जगत के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि माना जा सकता है।
गौर करने वाली बात यह है कि  इस विश्वविद्यालय के पास अपना स्थायी कैंपस तथा सभी आधारभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध हो गई होती तो आज यह विश्वविद्यालय राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त विश्वविद्यालयों की श्रेणी में सम्मिलित होता। गौर हो कि हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रदेश का ए-प्लस ग्रेड वाला बना पहला संस्थान बन गया है। इससे पूरे प्रदेश के लोगों मेंंं खुशी की लहर है।  
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top